फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे बॉलीवुड के ये 'भाई-बहन'

Thu, 02 Jun 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर अर्जुन कपूर और कैटरीना कैफ फेंटम फिल्म्स की तेलुगु रीमेक के लिए तैयार हो गए तो यह पहला मौका होगा जब दोनों साथ काम करेंगे। रोचक तथ्य है कि लंबे समय तक इंडस्ट्री में यह अफवाह रही कि अर्जुन-कैटरीना एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं और एक बार कैटरीना ने अर्जुन को राखी भी बांधी। हालांकि बाद में अर्जुन ने इस बात का खंडन किया था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कैटरीना जब स्टार थीं और अर्जुन फिल्मों में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे तब कैटरीना को सलमान खान ने अर्जुन से मिलवाया था। उन दिनों अर्जुन सलमान की बहन अर्पिता के साथ डेटिंग कर रहे थे।

बढ़ती उम्र के बीच कैटरीना इधर नई उम्र के नायकों के साथ काम करने की इच्छुक हैं। रणबीर से उनका ब्रेक-अप हो चुका है। हाल में वह आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म फितूर में नजर आई थीं। ऐसे में अर्जुन कपूर के साथ फिल्म करने से इंकार करने की उनकी संभावना कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें