मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों मालदीव में साथ समय बिता रहे हैं। दोनों अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से छुट्टियों की तस्वीर और वीडियो शेयर कर रहे हैं। लेकिन दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पानी के अंदर वर्कआउट करते दिख रहे हैं। मलाइका और अर्जुन पूल के अंदर साइकिलिंग करते दिख रहे हैं। कहा जाता है कि पानी के अंदर किया जाने वाला वर्कआउट मुश्किल होता है। लेकिन इसके बावजूद दोनों बड़ी ही शानदार तरह से साइकिलिंग करते दिख रहे हैं। लोग इस वीडियो को देखकर उनकी तारीफ करना नहीं भूल रहे हैं।