इस बारे में बात करते हुए अर्जुन कहते हैं, 'इन परिस्थितियों में मैं अधिक से अधिक संस्थाओं की मदद करने की कोशिश कर रहा हूं। हम जिन हालात का सामना कर रहे हैं उनमें हमें यह भी याद रखने की जरुरत है कि पशुओं को भी हमारी मदद की जरुरत है। लॉकडाउन के चलते पशुओं को ठेलों और होटलों के जरिए मिलने वाला खाना बंद हो गया है। इस छोटी सी कोशिश मैं उन लोगों को मदद करने की कोशिश कर रहा हूं जो इस लॉकडाउन में भोजन और पानी उपलब्ध करवा रहे हैं। इसकी मदद के लिए मैं अपनी कुछ वस्तुओं को ऑनलाइन नीलाम कर रहा हूं। इससे आया पूरा पैसा जानवरों की मदद करने के लिए खर्च किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि इस मुहिम में मेरी मदद करने के लिए लोग आगे आएंगे।'
गौरतलब है कि अर्जुन लगातार लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को मदद पहुंचा रहे हैं। अर्जुन ने प्रधानमंत्री राहत कोष, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष से लेकर समाज सेवी संस्थाओं और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को भी सहायता राशि पहुंचाई है। इसके अलावा उन्होंने वर्चुअल डेट के जरिए 300 दिहाड़ी मजदूरों को एक महीने तक राशन उपलब्ध करवाया।