फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी में क्यों रोने लगे अर्जुन कपूर? अंशुला कपूर बोलीं, 'बहुत कुछ बदलता रहेगा लेकिन मुझे...'

Thu, 27 Aug 2026 01:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arjun Kapoor: बहन अंशुला कपूर की शादी में स्पीच देते हुए अर्जुन कपूर रो पड़े। इसका वीडियो शेयर करते हुए अंशुला ने एक भावुक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी बहन अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी के दौरान, अर्जुन कपूर अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर को याद करके भावुक हो गए। शादी के एक वीडियो में अर्जुन को भावुक स्पीच देते और अपनी मां के बारे में बात करते हुए रोते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन


कब हुई अंशुला कपूर की शादी?
अंशुला और रोहन ने 6 जुलाई को मुंबई में शादी की थी। इस समारोह में परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए।
शादी के दौरान मंडप के पास मोना शौरी कपूर की एक फ्रेम की हुई तस्वीर भी रखी गई थी। फिल्ममेकर बोनी कपूर की पत्नी मोना का 2012 में निधन हो गया था।

अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अर्जुन कपूर ने मां के बारे में क्या कहा? 
अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें अर्जुन कपूर शादी की स्पीच दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी मां के बारे में बात की है। 
  • उन्होंने कहा कि आज मेरा पूरा परिवार यहां है। मेरे डैड ठीक वहीं खड़े हैं। हम सब यहां एक साथ हैं। 
  • मैं इस पल का इस्तेमाल अपनी मां के बारे में बात करने के लिए करना चाहता हूं। 
  • बस एक पल के लिए क्योंकि उन्हें पिछले कुछ दिनों का हर पल बहुत पसंद आता। 
  • उन्हें हर रस्म पसंद आती, उन्हें हर छोटी-छोटी बात पसंद आती। 
  • वह सब कुछ ठीक वैसे ही करतीं जैसा रोहन का परिवार चाहता था। 
  • वह डांस करतीं, जश्न मनातीं।
  • किसी न किसी तरह आज यहां मौजूद आप सभी का ख्याल रखने का तरीका ढूंढ लेतीं।

अंशुला कपूर और अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
मां की मौजूदगी का हुआ एहसास
उन्होंने कहा 'आज वह यहां मौजूद हैं। ये जो बाहर बारिश हो रही है। ये उनके खुशी के आंसू हैं।' मोना के बारे में बात करते हुए अर्जुन काफी भावुक दिखे। उन्होंने रोते हुए कहा, 'वह आप दोनों (अंशुला और रोहन) को आशीर्वाद दे रही हैं।'

अंशुला ने वीडियो पर रखी राय
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए, अंशुला ने लिखा, 'मैंने यह वीडियो कई बार देखा है और मैं हमेशा खुद से ज्यादा भाई को देखती हूं। जिस तरह से वह मुझे देखते हैं। जिस तरह से वह खुद को संभालने की कोशिश करते हैं। गर्व, खुशी, आंसू... यह सब कुछ। मुझे पता था कि मेरी शादी मेरे लिए इमोशनल होगी। मगर मुझे नहीं लगता कि मैं इस बात के लिए तैयार थी कि अपने भाई की नजर से इसे देखना कितना इमोशनल होगा। मुझे नहीं लगता कि जब तक मैंने यह वीडियो नहीं देखा, तब तक मैं पूरी तरह समझ पाई थी कि उस दिन उसे कैसा महसूस हुआ होगा।'
विज्ञापन

अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर - फोटो : PTI
अर्जुन को लेकर क्या बोलीं अंशुला?
उन्होंने आगे लिखा, 'हम साथ बड़े हुए हैं, एक-दूसरे को बहुत परेशान किया है, एक-दूसरे की रक्षा की है... हमने जिंदगी के कई अलग-अलग पड़ाव साथ में देखे हैं। अब यह पल भी है। बहुत कुछ बदल गया है और बहुत कुछ बदलता रहेगा। मगर मुझे लगता है कि कुछ रिश्ते इन सबके बीच और मजबूत होते जाते हैं। भाई, जिंदगी हमें कहीं भी ले जाए, मैं हमेशा तुम्हारी छोटी बहन रहूंगी। तुम हमेशा मेरे लिए घर जैसे रहोगे। हमेशा और हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी।'

अर्जुन कपूर का काम
काम की बात करें तो, अर्जुन कपूर को आखिरी बार 2025 की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ देखा गया था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें