फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाफ गर्लफ्रेंड' देखने जा रहे हैं तो पढ़ लें फिल्म के बारे में ये 10 बातें

Sun, 21 May 2017 01:25 PM IST
रवि बुले
विज्ञापन
'हाफ गर्लफ्रेंड'
विज्ञापन
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' रिलीज हो गई है। दोनों के फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। चेतन भगत के इसी नाम के नॉवेल पर बेस्ड इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। 10 प्वाइंट्स में जानिए कैसी है 'हाफ गर्लफ्रेंड' -
विज्ञापन


1. 'हाफ गर्लफ्रेंड' का मतलब चेतन भगत अपने नॉवेल में पहले ही समझा चुके हैं। दोस्त से थोड़ी-सी ज्यादा मगर गर्लफ्रेंड से काफी कम। नॉवेल पर बनी फिल्म भी कुछ ऐसी है।

2. आप चेतन के फैन नहीं हैं और अर्जुन-श्रद्धा फेवरेट नहीं हैं तो फिल्म वक्त की बर्बादी से ज्यादा और एंटरटनमेंट से कम लगेगी।

3. ऐसा कई बार हुआ है कि लड़का प्यार करता रह जाता है और लड़की कहानी में उसे छोड़ कर दूसरे की हो जाती है। थोड़े समय बाद दोनों की राहें फिर मिलती हैं।

4. फिल्म के सेकेंड हाफ में स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है और अगर पॉपकॉर्न खत्म हो जाएं तो समझ नहीं पड़ता कि अब क्या करें?' हाफ गर्लफ्रेंड' चेतन के कम सराहे गए उपन्यासों में से है।
विज्ञापन


5. कहानी जल्द ही उबाने लगती है और हाफ में ही कनेक्शन टूट जाता है। आप सोचते हैं कि फिल्म कब खत्म होगी? क्या हाफ में उठ के चल दें? क्या अच्छा नहीं होता कि फिल्म का हाफ हिट ही लगता?

6. अर्जुन कपूर पुरानी फिल्मों जैसे ही लगे हैं। यह जरूर है कि वह कहीं-कहीं मेहनत करते नजर आते हैं। इसके बावजूद चेतन के उपन्यास 'टू स्टेट्स' के कृष मल्होत्रा जैसी सहजता माधव में नहीं नजर आती।

7. श्रद्धा कपूर खोई-खोई ग्लैमर गर्ल लगी हैं। निर्देशक को लगता है कि कॉलेज में लड़कों की नजर लड़कियों के स्कर्ट पर ही रहती है। सो, यहां उन्होंने श्रद्धा के स्कर्ट ज्यादातर हाफ कर दिए।

8. फिल्म में अगर कुछ फुल है तो अरिजीत सिंह का गाया 'मैं फिर भी तुमको चाहूंगा' और 'बारिश' गीत में ऐश किंग की आवाज। दोनों गाने और आवाजें बहुत खूबसूरत हैं।
विज्ञापन


9. शायद यह कहानी और स्क्रिप्ट की कमजोरी की वजह से हो परंतु निर्देशक मोहित सूरी की इस फिल्म में 'आशिकी-2' और 'एक विलेन' जैसी पकड़ नजर नहीं आती।

10. कॉलेज जाने वाले युवा भले ही माधव और रिया से कहीं-कहीं खुद को कनेक्ट करें परंतु फिल्म से जुड़ाव हाफ ही रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें