फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणीति को साथ ले 'फरार' होने की कोशिश में अर्जुन, नई फिल्म का टाइटल तय

Mon, 03 Jul 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा
विज्ञापन
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को दर्शकों ने 'इशकजादे' में काफी पसंद किया था। अब दोनों की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। दोनों जल्द ही दिबाकर बैनर्जी की फिल्म में दिखाई देने वाले हैं जिसका टाइटल फाइनल हो गया है।
विज्ञापन


ड्रामा थ्रिलर इस फिल्म का नाम 'संदीप और पिंकी फरार' रखा गया है। इसमें दोनों ऐसे लड़के-लड़की का किरदार निभाएंगे जिनका मिजाज एक-दूसरे से एकदम अलग है। दोनों को जो चीज मिलाती है वो है एक-दूसरे के लिए उनका संदेह और नफरत। अर्जुन और परिणीति दिबाकर बैनर्जी के साथ पहली बार काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म को लेकर अर्जुन कपूर का कहना है, 'यशराज के साथ वापस आकर अच्छा लग रहा है। दिबाकर बैनर्जी सबसे अच्छे निर्देशकों में से एक हैं। मैं दिबाकर और परिणीति के साथ फरार होने के लिए फुली तैयार और एक्साइटेड हूं।'
  #SandeepAurPinkyFaraar | @arjunk26 | @ParineetiChopra |@SAPFTheFilm pic.twitter.com/pNaiyOgyA2 — Yash Raj Films (@yrf) July 3, 2017

  BreakingNews: #Ishaqzaade pair Arjun Kapoor and Parineeti Chopra to star in Dibakar Banerjee’s next film. Title: #SandeepAurPinkyFaraar... pic.twitter.com/0WrIvybPUD — taran adarsh (@taran_adarsh) July 3, 2017
विज्ञापन



वहीं परिणीति ने कहा है कि 'इशकजादे' के बाद वो और अर्जुन दिबाकर के साथ काम करने का सपना देखते थे। 'उनकी फिल्में काफी अलग होती हैं और लोगों के मन में अपनी छाप छोड़ जाती हैं। मैं इस फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।' दिबाकर बैनर्जी की ये यशराज के साथ तीसरी फिल्म होगी।
  #SandeepAurPinkyFaraar will be Yash Raj Films and Dibakar Banerjee's third collaboration, after #Titli and #DetectiveByomkeshBakshy. — taran adarsh (@taran_adarsh) July 3, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें