बीमार हैं अर्जुन बिजलानी की मां
अर्जुन बिजलानी ने कहा, "मैं बस यही चाहता हूं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं।" उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की, जिसमें वह अपनी मां का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं।
मां के साथ अर्जुन बिजलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटा और मां भी हैं बीमार
मां के साथ उन्होंने बताया कि अर्जुन ने कहा, "हां, अयान पिछले पांच दिनों से बीमार है और स्कूल नहीं जा पाया है। मेरी मां अस्पताल में हैं और मेरी पत्नी नेहा को भी बुखार है। अभी मैं बस यही चाहता हूं कि सभी ठीक हो जाएं। मुझे उम्मीद है कि वे सभी जल्दी ठीक हो जाएंगे।" अर्जुन बिजलानी ने मां के साथ कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में फैंस ने उनकी मां की अच्छी सेहत की कामना की है।
इन शोज में नजर आए अर्जुन बिजलानी
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन बिजलानी शिव शक्ति में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया। उन्हें आखिरी बार हिट कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स में प्रतिभागी के रूप में देखा गया था। अभिनेता इन दिनों अपनी पारिवारिक परेशानियों से घिरे हुए हैं।