15 साल के अंतराल के बाद श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से परदे पर दस्तक देने जा रही हैं। फिल्म से जुड़े प्रमोशन की वजह से श्रीदेवी को हर दूसरे दिन मीडिया से रुबरु होना पड़ रहा है, जहां उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़े हर पहलू पर बातचीत करनी पड़ रही हैं।
ऐसा ही एक पहलू है बोनी कपूर की पहली पत्नी के बच्चे यानी इश्कजादे फेम अर्जुन कपूर हैं। अजरुन कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बातचीत करते हुए श्रीदेवी ने कहा कि उनके और अर्जुन के रिश्ते बहुत अच्छे हैं लेकिन अर्जुन ने श्रीदेवी की इस बात का खंडन किया है।
उन्होंने कहा, "श्रीदेवी एक अच्छी अभिनेत्री है। उनकी फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। वे युवा पीढी के अभिनेताओं की आयडल हैं। अच्छा हो वे सिर्फ अपने फिल्म पर बात करें। जहां तक रिश्ते की बात है तो मेरी मां ने हमेशा हमें यह सिखाया है कि अपने से बड़ों की इज्जत करो, सो मैं उनकी इज्जत करता हूं। इससे ज्यादा मुझे और कुछ नहीं कहना है।"
गौरतलब है कि अजरुन की मां और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर का देहांत इसी साल हुआ है।