फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप की घटनाओं से दुखी हुए अरिजीत सिंह, पीएम मोदी को किया ट्वीट

Thu, 08 Jun 2017 10:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अरिजीत सिंह
विज्ञापन
देश में बढ़ते रेप के मामलों ने सभी को हिला कर रख दिया है। हाल ही में गुरुग्राम में भी एक रेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस पूरे मामले से दुखी सिंगर अरिजीत सिंह ने ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाते हुए इस मामले में कोई कदम उठाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


अरिजीत सिंह ने ट्विटर पर लिखा, 'सर, अगर हम अमानवीय क्रूरता नहीं तो रेप और हत्या कैसे रोक सकते हैं? क्या आप कुछ कर सकते हैं? ये एक निवेदन है, प्लीज कुछ करिए।' अरिजीत इन खबरों से काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि वो जब भी इस तरह की खबरें पढ़ते या सुनते हैं तो वो टूट जाते हैं। ऐसे घिनौने अपराध देश को बर्बाद कर रहे हैं।
  @narendramodi sir, how can we prevent at least rape n murder if not inhuman brutality?Please can you do something? A helpless request.Please — arijit singh (@raiisonai) June 7, 2017
विज्ञापन


  Devastated.. I lose every time I hear a news like that. India loses each n every time a brutal accident like this takes place.. — arijit singh (@raiisonai) June 7, 2017


अरिजीत ने यहां तक कह दिया कि वो इन मुजरिमों को मारने में जरा भी नहीं डरेंगे। अरिजीत ने लिखा, 'अगर मुझे उन लोगों को मारने का मौका मिले तो मैं बिल्कुल नहीं घबराउंगा'
विज्ञापन

  I would not shake if I have to kill one of those bastards being present in the situation. — arijit singh (@raiisonai) June 7, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें