सलमान खान से किया गया मजाक अरिजीत सिंह पर काफी भारी पड़ गया। मजाक इतनी दूर तक पहुंच गया था कि अरिजीत को सरेआम माफी भी मांगनी पड़ी थी। पर सल्लू पर इसका कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' में अरिजीत द्वारा गाये गए गाने को हटाकर किसी और प्लेबैक सिंगर से गाना रिकॉर्ड करवा लिया।
एक अवॉर्ड शो को दौरान प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने सलमान खान के साथ थोड़ी मजाक मस्ती कर ली थी पर ये मजाक सल्लू मिया को एकदम अच्छा नहीं लगा और वो शो पर ही अरिजीत से खफा हो गए। सल्लू को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने शो के तुरंत बाद ही अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' में अरिजीत द्वारा गाये गए गाने को हटाकर किसी और प्लेबैक सिंगर से गाना रिकॉर्ड करवाने का फैसला कर लिया।
अरिजीत को जब ये बात पता चली तो उन्होंने तुरंत सलमान से माफी मांगने के लिए उन्हें फोन लगाया। पर सल्लू मिया तो पूरी तरह से भड़क चुके थे। उन्होंने अरिजीत के किसी भी कॉल का जवाब नहीं दिया। अरिजीत ने उन्हें कई मेसैज भी किए पर सल्लू के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अरिजीत ने बताया कि नीता अंबानी की पार्टी में भी उसने सलमान से बात कर माफी मांगने की कोशिश की पर सलमान तो सुल्तान है वो कहां किसी की सुनने वाले उन्होंने अरिजीत की तरफ देखा तक नहीं।