आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टरों में से एक हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिल्मों में गाना भी गाते हैं। इसके अलावा यह बात बहुत कम लोगों को पता होगा कि वह फिल्मों के अलावा स्टेज शो करते हैं और इस बात का सबूत मिला अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में।
आयुष्मान के अलावा इस कॉन्सर्ट में बॉलीवुड के नंबर वन सिंगर अरिजीत सिंह भी परफॉर्मेंस देते हुए नजर आए। दोनों ने यहां दर्शकों के सामने लाइव गाना गाया। आयुष्मान ने अपनी फिल्म 'विक्की डॉनर' का गाना 'पानी दा रंग' गाकर स्टेज पर आग लगा दी।
इन दोनों के अलावा इस कॉन्सर्ट में बॉलीवुड के तमाम बड़े सिंगरों ने परफॉर्म किया। सोनू निगम, उषा उत्थुप, अमाल मलिक, अर्मान मलिक, बेनी दयाल, ग्रिपी ग्वेल, कनिका कपूर और मिका सिंह ने भी बॉलीवुड के गाने गाए। इस समारोह में करीब 20 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे।