फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year: हैप्पी न्यू ईयर के बाद फिर साथ आएंगे शाहरुख खान और फराह खान, नौ साल बाद पर्दे पर लौटेगी जोड़ी!

Sun, 25 Jun 2023 03:22 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान और फराह खान के बीच न सिर्फ निजी तौर पर बल्कि प्रोफेशनल तौर पर भी अच्छा तालमेल है। दोनों ने मैं हूं ना, ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और अपनी कला से दर्शकों का मनोरंजन किया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान और फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान और फराह खान के बीच न सिर्फ निजी तौर पर बल्कि प्रोफेशनल तौर पर भी अच्छा तालमेल है। दोनों ने मैं हूं ना, ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और अपनी कला से दर्शकों का मनोरंजन किया है। दोनों की जोड़ी 2014 में फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में देखी गई थी। तब से फैंस उनके एक साथ आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का यह इंतजार खत्म होने वाला है। खबर है कि नौ वर्षों के बाद फिर से शाहरुख और फराह को जोड़ी साथ होगी।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख और फराह कई सालों के बाद एक साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। प्रोजेक्ट अभी भी चर्चा के शुरुआती चरण में है। चर्चा है कि इस बार शाहरुख फराह निर्माता और निर्देशक के रूप में काम करेंगे। संभावना है कि फराह शाहरुख के साथ एक मसाला फिल्म बनाने की तैयारी में हैं और शाहरुख भी उनके समर्थन में हैं। मीडिया सूत्र के मुताबिक, शाहरुख फराह की नई फिल्म के निर्माता होंगे। पहले एक स्टूडियो फिल्म को बनाने वाला था और शाहरुख के इसमें मुख्य भूमिका निभाने पर विचार हो रहा था, लेकिन अब कहानी में बदलाव हो गया है। ऐसे में फिल्म में विभिन्न अभिनेता काम करेंगे।

फराह खान और शाहरुख खान
फिलहाल शाहरुख का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट फिल्म 'जवान' को पूरा करने में लगी है। इसके अलावा आर्यन खान की पहली वेब श्रृंखला में भी वह व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि फराह और शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस के बीच एक 'प्रारंभिक समझौता' हो गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो इसकी घोषणा साल के अंत में की जाएगी और 2023 के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसमें नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फर्स्ट-लुक प्रोमो ने प्रशंसकों को फिल्म के प्रति काफी उत्साहित कर दिया। इसके अलावा शाहरुख के पास राजकुमार हिरानी की डंकी भी है। वह तापसी पन्नू के साथ इसमें नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें