फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पेट भरने के लिए किया सी ग्रेड फिल्मों में काम’, क्यों पति को काम करने से मना करती थीं अर्चना पूरन सिंह?

Tue, 27 Jan 2026 07:07 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Archana Puran Singh On Struggles: अर्चना पूरन सिंह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अपनी हंसी को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। हमेशा हंसती नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है। साथ ही उन्होंने बताया क्यों किया सी-ग्रेड फिल्मों में काम…
विज्ञापन
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्चना पूरन सिंह फिल्मों और ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अलावा अपने वीडियो व्लॉग्स को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। साथ ही अर्चना अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपने बारे में बात करती रहती हैं। अब अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने अपनी शादी, करियर, संघर्ष और आर्थिक चुनौतियों के बारे में बात की। साथ ही उस वक्त को भी याद किया जब उन्होंने अपना जीवन गुजारने के लिए सी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया।

शादी के बाद क्यों अर्चना को लगा था वो ही कमाएंगी?

विज्ञापन

अपने यूट्यूब चैनल पर अर्चना पूरन सिंह ने अपनी शादी के एक चुनौतीपूर्ण दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने माना कि इस दौर ने उनके रिश्ते को गहराई से प्रभावित किया, लेकिन साथ ही उनके साथ के सफर को भी आकार दिया। अर्चना ने परमीत सेठी से बात करते हुए बताया कि जब मैंने आपसे शादी की, तो मुझे लगा, 'हां, मैं ही कमाने वाली हूं'। लेकिन कहीं न कहीं मैंने अपने उस स्त्रीत्व को दबा रखा था, जो चाहता था कि कोई सहारा दे, कोई ऐसा हो जिस पर मैं निर्भर रह सकूं। उसे अपना आदर्श मान सकूं। ठीक वैसे ही जैसे मेरी मां मेरे पिता को अपना आदर्श मानती थीं। कभी-कभी मैं कहती थी कि मेरे कमाने से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन कभी-कभी मैं तुम्हें कमाने के लिए प्रेरित करती थी और प्रोजेक्ट्स को मना करने के लिए उकसाती थी।

इसलिए किया सी-ग्रेड फिल्मों में काम
इस दौरान अर्चना पूरन सिंह ने मुंबई में अपने सफर और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी बात की। अभिनेत्री ने कहा कि मेरा एक और मंत्र था कि मैं कभी काम को ना नहीं कहती थी। इसका नतीजा यह हुआ कि मैंने बहुत खराब फिल्में कीं। मैंने सी-ग्रेड फिल्में कीं। मेरी सोच बस पेट भरने की थी। उस समय मुझे लगता था कि अगर तुमने बेहतर काम किया होता, तो मुझे वो काम नहीं करना पड़ता। लेकिन धीरे-धीरे चीजें समझ में आने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हीरो बनने की कोशिश में लगे थे परमीत
बातचीत के दौरान परमीत सेठी ने भी कहा कि वो इसलिए फिल्मों को मना करने में क्योंकि वो अर्चना से छोटे थे और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में लगे थे। एक्टर ने कहा कि उस समय मेरा नजरिया यह था कि तुम्हारा करियर तो खत्म हो चुका था, लेकिन मेरा करियर अभी बन रहा था। मुझे लगता था कि अगर मैंने एक भी गलती की तो मैं पूरी तरह से इंडस्ट्री से बाहर हो जाऊंगा। मैं लंबे समय से हीरो बनने की कोशिश कर रहा था। जब अर्चना ने जवाब दिया कि वह भी हीरोइन बनना चाहती थी, तो परमीत ने समझाया लेकिन तुम मुझसे सात साल बड़ी थीं और अपने करियर में मुझसे आगे थीं।

यह खबर भी पढ़ेंः बॉबी देओल ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन, तोहफे लेकर एक्टर के घर पहुंचे प्रशंसक; अभिनेता ने साथ में खिंचाई फोटोज

साल 1992 में हुई थी अर्चना और परमीत की शादी
‘मोहब्बतें’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों के लिए पहचानी जानी वाली अर्चना पूरन सिंह ने साल 1992 में परमीत सेठी से शादी की थी। अब दोनों की शादी को लगभग 34 साल होने को आए हैं। अब कपल दो बेटों आर्यमन सेठी और आयुष्मान सेठी के माता-पिता हैं। अर्चना अक्सर अपनी फैमिली की तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें