हाल ही में सोशल मीडिया पर अर्चना पूरन सिंह को दर्शकों ने सालों पहले निभाए अपने एक पॉपुलर कैरेक्टर मिस ब्रिगेंजा को फिर से निभाते हुए देखा। इस किरदार को वह एक नई फिल्म में निभाती हुई दिखीं। वह मिस ब्रिगेंजा बनकर फिल्म के हीरो-हीरोइन को प्यार का मतलब समझा रही हैं। जानिए, कौन सी है वो फिल्म? और क्यों पॉपुलर हुआ था मिस ब्रिगेंजा का रोल?