फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सौतेली सास हेलेन की तरह मलाइका की भी...', खान फैमिली पर अभिनव कश्यप की एक और टिप्पणी, अरबाज पर साधा निशाना!

Wed, 22 Oct 2025 08:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malaika Arora Song Munni Badnaam: फिल्म 'दबंग' के निर्देशक अभिनव कश्यप ने बीते दिनों सलमान खान पर जमकर निशाना साधा था। अब उन्होंने उनके छोटे भाई व एक्टर अरबाज खान को लेकर टिप्पणी की है। अभिनव का दावा है कि अरबाज खान नहीं चाहते थे कि मलाइका अरोड़ा 'मुन्नी बदनाम' सॉन्ग करें।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान-अभिनव कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक अभिनव कश्यप खान परिवार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने सलमान खान पर कई आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी थी। अब एक बार फिर उन्होंने खान फैमिली पर टिप्पणी की है। इस बार उन्होंने अरबाज खान पर निशाना साधा है। अभिनव का दावा है कि अरबाज खान इस बात से सहमत नहीं थे कि मलाइका अरोड़ा 'मुन्नी बदनाम' सॉन्ग करें। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बोले- 'मैंने मलाइका को गाने में लेने के लिए बहुत कोशिश की'
अभिनव कश्यप ने बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए कहा, 'वे गाने में मलाइका के प्रदर्शन से असहज थे। उन्हें डर था कि यह अश्लील लगेगा, क्योंकि यह एक रॉन्ची आइटम सॉन्ग था। लेकिन मैंने उन्हें आश्वस्त किया था कि मलाइका अपनी सौतेली सास हेलेन की तरह आइटम सॉन्ग्स में अपनी पहचान बना चुकी हैं। मैंने उन्हें गाने में लेने के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन अरबाज खान उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहते थे'।

सलमान खान के साथ पहनावे पर था मतभेद
इससे पहले अभिनव कश्यप ने स्क्रीन के साथ इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अरबाज शुरुआत में मलाइका अरोड़ा के इस आइकॉनिक आइटम सॉन्ग को लेकर सहज नहीं थे। वे नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी को 'आइटम गर्ल' कहा जाए'। बता दें कि तब तक मलाइका और अरबाज खान का तलाक नहीं हुआ था। यह गाना फिल्म 'दबंग' का है। अभिनव ने यह भी कहा कि अपनी कूल इमेज के बावजूद अरबाज और सलमान एक रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार से आते हैं और मलाइका के सलमान के साथ उनके पहनावे को लेकर मतभेद थे, क्योंकि वे महिलाओं को शालीन कपड़े पहनना पसंद करते थे।

2017 में हुआ था मलाइका-अरबाज का तलाक
अभिनव ने आगे कहा कि मलाइका एक मजबूत और स्वतंत्र महिला हैं, जो अपनी पसंद खुद तय करती हैं। वह गाना करने के लिए राजी हो गईं, लेकिन अरबाज को राजी करने में काफी समय लगा। उन्होंने अरबाज को यकीन दिलाया कि यह एक अच्छा फैमिली डांस नंबर है और यह एक जबर्दस्त हिट साबित हुआ। बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक साल 2017 में हुआ था। मलाइका से तलाक के बाद अरबाज शूरा खान से दूसरी शादी कर चुके हैं। हाल ही में अरबाज और शूरा ने बेबी गर्ल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें