फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sshura Khan: 58 की उम्र में पिता बने अरबाज, शूरा ने दिया बेटी को जन्म; खान परिवार ने किया बेबी गर्ल का स्वागत

Sun, 05 Oct 2025 03:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arbaaz Khan Wife Sshura Welcome First Child: अभिनेता अरबाज खान और शूरा खान एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। शूरा ने आज एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। इस खुशखबरी से खान परिवार में खुशी की लहर दौड़ रही है।
विज्ञापन
अरबाज खान और शूरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम@arbaazkhanofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा ने रविवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूरा ने रविवार सुबह बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, कपल की ओर से अब तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और न ही उन्होंने कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। शूरा को कल मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

खान परिवार में बेटी का जन्म 
अरबाज की बेटी के जरिए खान परिवार ने लंबे वक्त बाद बेबी गर्ल का स्वागत किया है। इससे पहले अरबाज को पहली पत्नी मलाइका से एक बेटा अरहान हुआ था। उनके एक भाई सोहेल के भी दाे बेटे निर्वाण और योहान हैं। जबकि दूसरे भाई सलमान ने तो अब तक शादी ही नहीं की है। हालांकि, तीनों भाईयों की दो बहनें अलवीरा और अर्पिता जरूर हैं।

दूसरी बार पिता बने हैं अरबाज खान
अरबाज खान दूसरी बार पिता बने हैं। अरबाज की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा से बेटा अरहान खान हुआ था। आज शूरा और अरबाज एक बेटी के पिता बने हैं। खान परिवार में एक नन्हीं राजकुमारी ने कदम रखा है। एक्टर 25 साल बाद दोबारा पिता बने हैं।

यह भी पढ़ें: Nikki Tamboli: निक्की तंबोली ने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के लिए लिखी दिल की बात, शेयर किया वीडियो

शूरा का बेबी शावर 
हाल ही में शूरा की गोद भराई की रस्म धूमधाम से मनाई गई थी। इस प्रोग्राम में सलमान खान से लेकर पूरा खान परिवार शामिल हुआ। शूरा की गोद भराई की रस्म में करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स नजर आए। बेबी शावर में शूरा और अरबाज ने पीले रंग की ड्रेस पहनी थी।

यह भी पढ़ें:Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग ऋतिक रोशन ने बिताई म्यूजिकल शाम, साथ में किया डांस
विज्ञापन

वीडियो वायरल
कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर खान परिवार के सदस्यों के कई वीडियो वायरल हुए। जिसमें अरहान खान से लेकर सोहेल खान का वीडियो सामने आया। अरहान और सोहेल दोनों अस्पताल में शूरा खान से मिलने पहुंचे थे। 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें