सार
सलमान खान के भाई अरबाज खान के घर फिर से खुशियां आने वाली हैं, एक नन्हा मेहमान आने वाला है। सलमान ताऊ जी और अरबाज पिता बनने वाले हैं। हाल ही में 57 साल के अरबाज को पत्नी शूरा के साथ देखा गया। अरबाज ने पहले तो शूरा के साथ पैपराजी को पोज दिए, फिर फोटो के लिए मना करते भी दिखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है।
57 साल के अरबाज खान दोबारा पिता बनने वाले हैं। दो साल पहले एक्टर ने शूरा से दूसरी शादी की है। पिछले दिनों अरबाज की पत्नी शूरा बेबी बंप के साथ नजर आईं। अब अरबाज को भी पत्नी शूरा के साथ देखा गया। दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। इस दौरान अरबाज अचानक पैपराजी को बोले- ‘समझा करो, आप भी जाने दो ना?’ आखिर ऐसा क्यों बोले अरबाज जानिए।
पैपराजी को बात समझने की गुजारिश की
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ नजर आए। पैपराजी को दोनों ने फोटो भी दिए। अचानक पैपराजी बोले, ‘मैडम राइट राइट होकर फोटो दीजिए।’ इस पर अरबाज बोले, ‘समझा करो, आप भी जाने दो ना?’। दरअसल, अगर शूरा अलग एंगल से फोटो क्लिक करवातीं तो उनका बेबी बंप नजर आता। ऐसा शायद अरबाज होने देना नहीं चाहते थे। इसके अलावा आज शूरा ने एक लूज ड्रेस भी पहना था, जिससे उनका बेबी बंप नजर नहीं आ रहा था। जबकि कुछ दिन पहले वह टाइट ड्रेस में दिखीं, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आया।
मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद शूरा से शादी
बताते चलें कि अरबाज की शूरा से दूसरी शादी है। दोनों ने साल 2023 में शादी की है। अब अरबाज पिता बनने वाले हैं। अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा हैं। मलाइका और अरबाज का भी एक बेटा है। दोनों ने 19 साल की शादी के बाद तलाक लिया। साल 2017 में दोनों का तलाक हुआ।
ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: पहली बार नजर आया शूरा का बेबी बंप, यूजर्स ने पति अरबाज को किया ट्रोल
कैसे हुई अरबाज-शूरा की मुलाकात
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शूरा एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह फिल्म ‘पटना शुक्ला’ में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं, इस दौरान अरबाज से मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती हुई, फिर प्यार हुआ। आगे चलकर शूरा और अरबाज ने शादी कर ली।