जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद
इससे पहले बीते दिनों विक्की लालवानी ने सलीम खान की सेहत को लेकर जानकारी दी थी। इसमें बताया गया था कि सलीम खान अब रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया जा सकता है। जबकि इससे पहले जावेद अख्तर ने भी सलीम खान के स्वस्थ होने की जानकारी दी थी।
यह खबर भी पढ़ेंः दीपिका पादुकोण ने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता, बीएमसी से की जांच और कार्रवाई करने की मांग
माइनर ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद भर्ती हुए थे सलीम खान
सलीम खान को 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। खबर फैलते ही सलमान खान अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। एक दिन बाद दिग्गज लेखक का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया था कि सलीम खान को माइनर ब्रेन हैम्ब्रेज हुआ था और उनकी डीसीए प्रक्रिया की गई थी।