फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arbaaz Khan: अरबाज खान की सुरक्षा में चूक, कार में जबरन घुसे शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने पीटा; असहज दिखे एक्टर

Mon, 15 Jun 2026 08:32 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान की कार में जबरन एक शख्स घुस गया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे कार से खींचकर बाहर निकाला। अरबाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर अरबाज खान की सुरक्षा में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एक इवेंट के दौरान एक अनजान शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर अरबाज खान की कार के अंदर जाकर बैठ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। देखिए इस वीडियो में फिर क्या हुआ?

विज्ञापन

कार में जबरन घुसा शख्स
कोलकाता में एक कार्यक्रम के बाद अरबाज खान की लग्जरी कार बाहर खड़ी थी। तभी भीड़ में से एक युवक अचानक सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर कार के पास पहुंचा, दरवाजा खोला और अंदर जाकर बैठ गया। युवक की इस हरकत से वहां अचानक अफरा-तफरी मच गई।

अरबाज - फोटो : सोशल मीडिया
सुरक्षा में हुई चूक
उस अनजान युवक को कार के अंदर बैठते देख अरबाज खान के बाउंसर्स और निजी सुरक्षाकर्मी तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने युवक को खींचकर गाड़ी से बाहर निकाला। स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षाकर्मियों और युवक के बीच काफी धक्का-मुक्की भी हुई। 

सुरक्षाकर्मियों ने की पिटाई
गुस्से में आए सुरक्षाकर्मियों ने युवक को भीड़ से दूर ले जाकर उसकी पिटाई भी की। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ में से कुछ लोग 'इसे मारो' चिल्लाते हुए भी सुनाई दिए। इस पूरी घटना के दौरान अरबाज खान काफी असहज नजर आए। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को पीछे हटाया और अरबाज की गाड़ी को वहां से सुरक्षित रवाना किया।
विज्ञापन

अरबाज खान की पर्सनल लाइफ
अरबाज खान पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अरबाज खान ने दिसंबर 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी की थी। इससे पहले अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का साल 2017 में तलाक हो गया था।

यह भी पढ़ें: Sanchita Ugale: संचिता उगले का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल, यूजर्स बोले- 'वह खुश दिख रही थीं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें