Arbaaz Khan : इंडियन सिनेमा में अरबाज खान ने बतौर डायरेक्टर बहुत नाम कमाया है। डायरेक्टर के साथ-साथ अरबाज खान होस्ट और प्रोड्यूसर भी हैं। लेकिन, एक दौर ऐसा भी था जब अरबाज खान ने बतौर अभिनेता पहचान बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, वह सफल नहीं हो पाए थे। एक्टर के तौर पर जितना नाम उनके भाई सलमान खान और एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा ने कमाया, उसके मुकाबले वह नहीं कमा पाए। यही कारण था कि उस दौर में अरबाज खान को 'सलमान खान का भाई' और 'मलाइका अरोड़ा का पति' कहकर बुलाया जाता था, जिससे एक्टर परेशान रहते थे। सालों बाद उन्होंने अपना दर्द बयां किया है।