आज के समय और सोशल मीडिया के युग में, फोटो और वीडियो को ऑनलाइन वायरल होने में एक मिनट का समय नहीं लगता। पपराजी की तस्वीरों से लेकर एयरपोर्ट लुक, जिम वीडियो तक, उनके चाहनेवाले अपने पसंदीदा सेलेब्स की एक झलक पाने के लिए हमेशा अपने सोशल मीडिया फीड पर स्क्रॉल करते रहते हैं। ट्रेंडिंग रीलों की बात करें तो, जॉर्जिया ने अपनी हाउस हेल्पर के साथ गरम मसाला के एक प्रसिद्ध डायलॉग की जो रील बनाई है, उसे देखकर आप वाकई हंसने पर मजबूर हो जाएंगे ।