फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर के बाद अरबाज खान और सोहेल खान को किया गया क्वारंटीन, कल दर्ज हुआ था मामला

Tue, 05 Jan 2021 01:47 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अरबाज खान, सोहेल खान - फोटो : instagram/salman_KhanFC
विज्ञापन

अरबाज खान, सोहेल खान और सोहेल के बेटे निर्वान को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में क्वारंटीन किया गया है। कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से तीनों के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन

बीएमसी के अधिकारी सोमवार को सोहेल के घर पहुंचे थे। इस दौरान सोहेल ने बताया था कि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था जिसके बाद उन्होंने घर जाने का फैसला किया। बीएमसी अधिकारियों ने उनसे कहा कि वह इसे गंभीरता से लें।

विज्ञापन

दरअसल सोहेल खान, उनके बेटे निर्वान खान और अरबाज खान ये तीनों 25 दिसंबर को यूएई से मुंबई लौटे। इन सभी को वापस लौटने के बाद ताज होटल में क्वारंटीन होना था लेकिन ऐसा ना कर ये तीनों सीधे अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में चले गए। इसके चलते तीनों के ऊपर ये मामला दर्ज किया गया है।


 
बता दें कि भले ही इन दिनों लॉकडाउन से लोगों को राहत मिल गई हो लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सभी लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के तहत सभी गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई बॉलीवुड कलाकारों ने विदेशों में छुट्टियां मनाईं या शूटिंग की। जिनमें से कइयों ने गाइडलाइंस का अच्छे से पालन किया वहीं कुछ सितारों ने इसमें लापरवाही बरती है।
 
सलमान खान के दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान भी ऐसी लापरवाही बरतते नजर आए। इसके बाद बीएमसी ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।  

धर्म परिवर्तन कर निकाह करने पर उर्मिला मातोंडकर ने दिया करारा जवाब, कंगना रणौत ने कसा था तंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें