आखिरकार मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान का तलाक हो ही गया। मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी..और इस तरह 18 साल पुरानी शादी टूट गई।
दोनों को तलाक आपसी मंजूरी पर दिया गया है। बच्चों की कस्टडी मलाइका को दी गई है जबकि अरबाज जब चाहें उनसे मिल सकते हैं।
बता दें कि कल ही मलाइका और अरबाज अपने बेटे के साथ जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। लेकिन आज अचानक उनका तलाक काफी चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
तलाक लेने के लिए एक ही कार में कोर्ट पहुंचे मलाइका और अरबाज !
2 of 5
अरबाज ख्ाान
साल 2016 से बांद्रा फैमिली कोर्ट में दोनों के तलाक का केस चल रहा है। स्पॉटब्वॉय पर छपी खबर के अनुसार, तलाक के लिए अरबाज और मलाइका दोनों एक ही कार में कोर्ट पहुंचे थे। दोनों की शादी 1997 में हुई थी। दोनों का एक बेटा अरहान खान भी है। पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग रह रहे हैं।
विज्ञापन
तलाक लेने के लिए एक ही कार में कोर्ट पहुंचे मलाइका और अरबाज !
3 of 5
मलाइका
मलाइका की वकील वंदना शाह के मुताबिक, दोनों का तलाक मार्च में होने वाला था लेकिन किसी वजह से थोड़ा आगे बढ़ गया। दोनों ने एक-दूसरे को समय देकर अपने विवाद सुलझान चाहे लेकिन आखिर में दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया।
तलाक लेने के लिए एक ही कार में कोर्ट पहुंचे मलाइका और अरबाज !
4 of 5
मलाइका
सलमान खान दोनों को अक्सर मिलवाने की कोशिश करते थे। दोनों का परिवार चाहता था कि तलाक ना हो। लेकिन मलाइका और अरबाज साथ नहीं रहना चाहते थे।