बॉलीवुड के मशहूर गायक ए आर रहमान ना सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी नाम कमाया है। ऑस्कर विनर ए आर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1966 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। एआर रहमान की पत्नी का नाम सायरा बानो है, और उनके तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं। एआर रहमान (AR Rahman) आज अपना 55वां बर्थडे मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर बेटे अमीन ने भी उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है और अपने पिता को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं। ये तस्वीर शेयर करने के बाद फैंस ने कमेंट बॉक्स में ए आर रहमान के साथ अमीन को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं। दरअसल ए आर रहमान और उनके बेटे अमीन का जन्मदिन एक साथ 6 जनवरी को ही होता है।