फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के साथ एआर रहमान ने शेयर किया वीडियो, दो दिग्गजों को साथ देख फैंस हुए उत्साहित; बोले- बिलियन डॉलर पिक्चर

Mon, 23 Mar 2026 11:49 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

AR Rahman With MS Dhoni: एआर रहमान और महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जानिए इस वीडियो में क्या है खास और दो लीजेंड्स को एकसाथ देख फैंस ने दिया कैसा रिएक्शन…
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट का उत्सव कहे जाने वाले आईपीएल के 19वें सीजन के शुरू होने में अभी पांच दिन का समय बाकी है। लेकिन इससे पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने फैंस से जुड़ने के लिए 'ROAR 2026' नाम का एक प्री-सीजन कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने परफॉर्मेंस दी। इस दौरान अब एआर रहमान और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह की धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।

रहमान ने वीडियो कॉल पर कराई धोनी की बात

विज्ञापन

एआर रहमान ने 'ROAR 2026' कार्यक्रम में लाइव परफॉर्मेंस की। इस परफॉर्मेंस ने वहां मौजूद फैंस का दिन बना दिया। हालांकि, इस परफॉर्में से भी ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा ‘थाला’ यानी एमएस धोनी के साथ एआर रहमान की मुलाकात और तस्वीर ने।

एआर रहमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह स्टेडियम में धोनी से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्लिप में रहमान किसी से वीडियो कॉल करते हुए और स्क्रीन पर धोनी को देखते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 




इस दौरान रहमान वीडियो कॉल पर धोनी से किसी की बात करते हैं। धोनी कॉल पर हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रहमान की लाइव परफॉर्मेंस की झलक और स्टेडियम में आतिशबाजी भी दिखाई दे रही है। वीडियो के साथ रहमान ने कैप्शन में लिखा, ‘थाला की मुलाकात थाला से।

 

फैंस ने लुटाया प्यार
वीडियो में धोनी की बेटी जीवा धोनी की भी झलक देखने को मिलती है। रहमान द्वारा वीडियो पोस्ट करने के तुरंत बाद, प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में प्यार भरी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, ‘मेरे दो पसंदीदा लोग।’ दूसरे ने कहा, ‘मेरे जीवन के दो प्यार एक साथ।’ तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, ‘मेरे आदर्श एक ही फ्रेम में।’








सीएसके के पूर्व खिलाड़ियों ने दिखाया दम
'ROAR 2026' कार्यक्रम में पूर्व विजेता टीम के कई पूर्व सीएसके स्टार खिलाड़ी भी शामिल हुए। अंबाती रायडू, मैथ्यू हेडन, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, मुरली विजय और अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे। इन सभी में आपस में मैच भी खेला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें