ऑस्कर और ग्रैमी अवार्ड विजेता संगीतकार ए आर रहमान के बनाए इस गाने के बोल लिखे हैं जाने-माने गीतकार प्रसून जोशी ने। इसके साथ यह गीत भारत भर के मशहूर गायकों और संगीतकारों को एक साथ जोड़ता है। यह गीत क्लिंटन सेरेजो, मोहित चौहान, हर्षदीप कौर, मीका सिंह, जोनिता गांधी, नीति मोहन, जावेद अली, श्रुति हासन, सिद श्रीराम, शाशा तिरुपति, खतीजा रहमान और अभय जोधपुरकर पर फिल्माया गया है।
इन दिनों गीत बनाकर लोगों को कोरोना से लड़ने के लिए प्रेरित करने का ट्रेंड चल रहा है। अक्षय कुमार, कृति सेनन, राजकुमार राव, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना, विकी कौशल आदि कलाकार मिलकर मुस्कुराएगा इंडिया बना चुके हैं। करण जौहर तेरी मिट्टी का नया वर्जन क्रिएट कर चुके हैं। जे डी मजीठिया टीवी के कलाकारों के साथ कविता बुन चुके हैं और जॉन अब्राहम भी टी सीरीज के साथ मिलकर ऐसा ही कुछ रच चुके हैं।