फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्णिका के ट्रेलर लांच में नजर नहीं आए फिल्म के मुख्य सितारे, कंगना के अलावा सब रहे गायब

Wed, 19 Dec 2018 08:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manikarnika - फोटो : file photo
विज्ञापन
26 जनवरी के मौके पर रिलीज होने जा रही कंगना की नई फिल्म मणिकर्णिका का ट्रेलर लांच हो गया। मुंबई में हुए इस समारोह में जहां एक तरफ फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी, वहीं कुछ लोगों की गैरमौजूदगी भी महसूस की गई। फिल्म के मूल निर्देशक कृष इस आयोजन से दूर रहे, तो फिल्म में सोनू सूद की जगह लेने वाले अभिनेत मोहम्मद जीशान अय्यूब भी कहीं नजर नहीं आए। 
विज्ञापन


फिल्म में एक अहम रोल निभाने वाले डैनी भी फिल्म के ट्रेलर लांच समारोह में नहीं पंहुचे। कृष को लेकर फिल्म के निर्माता कमल जैन ने सफाई दी कि वे अपनी दूसरी फिल्मों की व्यस्तता की वजह से हमारी फिल्म से अलग हुए और हम जानते थे कि वे नहीं आएंगे। 

जीशान और डैनी की गैरमौजूदगी को कमल जैन ने बहुत अहमियत नहीं दी और कहा कि दोनों व्यस्तता की वजह से नहीं आए, लेकिन उन दोनों के साथ हमारा किसी तरह का इश्यू नहीं है। कृष के अलग होने के बाद कंगना ने इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर संभाली और उनका दावा है कि फिल्म के 70 प्रतिश्त हिस्से की शूटिंग उन्होंने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें