फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर्णा सेन ने दी 'गली ब्वॉय' के ऑस्कर से बाहर होने पर सफाई

Fri, 20 Dec 2019 09:47 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
अपर्णा सेन - फोटो : amar ujala, mumbai
विज्ञापन

फिल्म निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' को 92वें अकादमी अवॉर्ड की सूची से बाहर कर दिया है। बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म की दौड़ में दुनियाभर से 91 फिल्मों ने भाग लिया था, जिनकी शॉर्टलिस्ट में गली ब्वॉय को जगह नहीं मिली। 

विज्ञापन


ऑस्कर में प्रवेश के लिए फिल्म चुनाव करने वाली तय जूरी की मुखिया रहीं लेखिका अपर्णा सेन ने बताया कि फिल्म गली ब्वॉय को सबसे ज्यादा संख्या में वोट मिले थे। वह आगे कहती हैं, 'इस फिल्म की समग्र कलात्मक योग्यता और इसकी बढ़ती लोकप्रियता की अपील की वजह से, इस तय जूरी ने ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सबसे योग्य फिल्म 'गली ब्वॉय' को ही समझा था, जो कि एक अनिवार्य रूप से लोकप्रिय पुरस्कार है।'

जब फिल्म निर्देशक से पूछा गया कि फिल्म 'आर्टिकल 15' और 'हेलारो' को ऑस्कर के लिए क्यों नहीं भेजा गया? तो इस पर उन्होंने कहा, 'हेलारो' का नाम हमारी लिस्ट में नहीं था और 'आर्टिकल 15' हमारे यहां शॉर्टलिस्ट नहीं हुई थी लेकिन गली ब्वॉय को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'डांस प्लस 5' में इस हफ्ते दिखेगा ‘मुकाबला’, रेमो और वरुण ने साझा किए शूटिंग के अनुभव

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें