फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंकणा सेन शर्मा को जन्मदिन पर मिला 'गीली पुच्ची' के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, मां अपर्णा सेन ने कुछ इस तरह दी बधाई

Sat, 04 Dec 2021 06:48 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
konkona and Aparna Sen
विज्ञापन

कोंकणा सेन शर्मा की गिनती उन एक्ट्रेसेस में से की जाती है, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। कोंकणा सेन अभिनेत्री और फिल्म निर्देशक अपर्णा सेन की बेटी हैं लेकिन उन्होंने कभी अपनी पहचान बनाने के लिए अपनी मां का सहारा नहीं लिया। वे आज जो भी हैं, अपनी मेहनत के बल पर हैं। कोंकणा सेन ने लीक से हटकर अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। कोंकणा सेन ने 3 दिसंबर को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। यह जन्मदिन कोंकणा सेन शर्मा के लिए बेहद खास बन गया। शुक्रवार को कोंकणा सेन शर्मा नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी फिल्म अजीब दास्तान: 'गीली पुच्ची' में भारती मंडल की भूमिका के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उन्हें सर्वश्रेष्ठ एशियाई अभिनेत्री के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है। मां अपर्णा सेन ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।  

विज्ञापन


अपर्णा सेन ने शेयर की कोंकणा की खूबसूरत पेंटिंग-
अपर्णा सेन ने बेटी कोंकणा सेन को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा,'एशियाई अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ एशियाई अभिनेत्री जीतने के लिए मेरी प्यारी, प्रतिभाशाली बेटी को बधाई! वो भी आपके जन्मदिन पर! तो, आप पर बहुत गर्व है'। अपर्णा ने ने इस ट्वीट के साथ कोंकणा सेन की एक बहुत ही प्यारी सी पेंटिंग भी शेयर की है। 

कोंकणा ने अपने मां के ट्वीट पर आभार जताते हुए जवाब दिया, 'मम्मा, थैंक्यू' इसी के साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की। इसी ट्वीट में कोंकणा सेन के फैंस भी उनको जमकर बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे'@konkonas आप वास्तव में इसकी हकदार हैं। तो वहीं एक और फैन ने लिखा, आप बहुत ही प्रतिभाशाली हैं, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं,। इसी तरह से उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करवा रहे हैं। कोंकणा के उनके जन्मदिन और पुरस्कार मिलने की खुशी में शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें