फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का की इंटरनेट के जरिए खुशहाली फैलाने की अनोखी पहल, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

Wed, 21 Aug 2019 11:20 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
anushka sharma - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रोजमर्रा की जिंदगी में इंटरनेट के बढ़ते दखल के साइड इफेक्ट्स सामने आने लगे हैं। अपनी तस्वीरों या टिप्पणियों पर होने वाली नकारात्मक टिप्पणियों या इन के कमेंट्स में लिखी जाने वाली गालियों ने सोशल मीडिया को काफी हद तक नकारात्मक भी बनाया है। ऐसे में मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक नई पहल शुरू की है इंटरनेट को सकारात्मक ऊर्जा का जरिया बनाने की। वह मानती हैं कि जिस मोबाइल को हम कभी अपने हाथों से दूर नहीं होने देना चाहते, उसके जरिए हम अपने आसपास और दुनिया में एक अलग तरह से खुशहाली भी ला सकते हैं।

विज्ञापन


अपने इस नए प्रयास के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का कहतीं हैं, 'डिजिटल क्षेत्र में उछाल के अनोखे लाभ हैं। इसने दुनिया को करीब ला दिया है और यह हमें समान विचारधारा वाले लोगों के साथ जुड़ने और अच्छे विचारों वाले समूहों की रचना करने का बेहतर मौका प्रदान करता है। जब कुछ लोग इंटरनेट को निगेटिविटी फैलाने के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं तो जीवन में आनंद देखने वालों को भी इसके विरोध में खुलकर सामने आना होगा।'

युवाओं को इस बारे में सही जानकारी देकर और उनको उनके लिखे शब्दों के असर की महत्ता समझाकर ऐसा हो सकने की बात भी पर अनुष्का जोर देती हैं। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया में युवा, संस्कृति और समाज को प्रभावित करने की शक्ति है और अगर हम सकारात्मक बातचीत को गति देते हैं, तो यह बड़े पैमाने पर समाज के लिए रचनात्मक होगा। अपने साथ दूसरों को जोड़ने की पहल, नए संबंध बनाने पर जोर और हमारे आसपास मौजूद लोगों के प्रति कृतज्ञता और आदर की भावना आदि ऐसी बातें हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर करने की जरूरत है। एक-दूसरे से रचनात्मक तौर पर और एक इंसान के रूप में जुड़ने का मेरा ऐसी ये सामाजिक प्रयोग है, लव एंड लाइट।'
विज्ञापन

 
अनुष्का ने हाल ही में ट्यूब में सफर के दौरान अपनी मुस्कुराती हुई जीवंत तस्वीर को 'खुशहाल लड़कियां सबसे खूबसूरत होती हैं' कैप्शन के साथ अपने सोशल मीडिया पर साझा करके इस अभियान को गति दी है। अनुष्का का मानना है कि अगर हम एक दिन में एक अनजान चेहरे पर भी मुस्कान ला सके तो समाज को स्वस्थ, सहज और सुंदर बनाने में बहुत मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें