लगता है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली काफी गहराई तक एक दूसरे के प्यार में डूब चुके हैं और अपने करियर और जिंदगी के उतार-चढ़ावों को साथ-साथ मिलके झेलने के लिए एक दूसरे से वायदा कर चुके हैं। हाल ही में अनुष्का विराट के परिवार से मिलने उनके घर भी गई।
जहाँ अनुष्का ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच में विराट का हौंसला बढ़ाने पहुंची थी, वहीं यह दुखद ही था कि वह मैच भारत के पक्ष में नहीं जा आ सका। लेकिन इसकी जिम्मेदारी पूरी क्रिकेट टीम के हिस्से में जाने बजाय अकेली अनुष्का पर आ टिकी। लेकिन उनकी इस परेशानी में विराट भी अनुष्का के साथ खड़े मिले और तो और मैच के बाद से ही अनुष्का और विराट दिल्ली में हैं।