फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड ने की अनुष्का-विराट की शादी की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे लंबे समय से विराट और अनुष्का के बीच शादी की खबरें आती रही हैं। कभी भी इन खबरों का खंडन नहीं आया। लेकिन इस बार शादी की बात आधिकारिक सूत्रों से आई है।
विज्ञापन


BCCI के एक अधिकारी के अनुसार विराट कोहली को इंग्लैंड के दौर पर गर्लफ्रेंड रखने की अनुमति तभी मिली थी जब विराट इस बात का विश्वास बीसीसीआई को दिलाया था कि वह और अनुष्का जल्द ही शादी कर रहे हैं। इसके बाद ही अनुष्का को विराट के साथ जाने की इजाजत दी गई थी।
विज्ञापन

होटल में रूकी थीं अनुष्का

आपको यह तो ज्ञात ही होगा कि अनुष्का शर्मा इंग्लैंद दौर शुरू होने के समय टीम के साथ थीं। पहले टेस्ट मैच के दौरान वह उसी होटल में रूकी थीं जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ठहरी थी। हालांकि वह और अनुष्का होटल के अलग-अलग कमरों में ठहरे थे।

बीसीसीआई द्वारा अनुष्का शर्मा को टीम होटल में रुकने की इजाजत दी गई थी। इससे भारतीय टीम मैनेजमेंट भी हैरान था। लेकिन बीसीसीआई के अधिकारियों ने इसे बहुत सामान्य तौर पर लिया। अब जाकर यह बातें साफ हो रही हैं कि विराट ने अनुष्का शर्मा को अपनी प्रेमिका नहीं बल्कि भावी पत्नी के रूप में पेश किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें