फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ‘बाहुबली’ फेम अनुष्का शेट्टी ने की सगाई! वायरल वीडियो में दिखा शख्स कौन है? जानें पूरा मामला

Sat, 28 Mar 2026 09:04 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anushka Shetty Engagement Video Viral: साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने सगाई कर ली है। यह खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई है। जानिए, क्या है इस खबर का सच?  
विज्ञापन
अनुष्का शेट्टी की कथित सगाई का वीडियो वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम@unexpected_software_ammayi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘बाहुबली’ में देवसेना का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अनुष्का शेट्टी की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर वायरल है। कुछ तस्वीरें और वीडियो में उनके साथ एक शख्स नजर आ रहा है, जिसे उनका मंगेतर बताया गया है। क्या सच में अनुष्का शेट्टी ने सगाई की है, जानिए इस फैक्ट चेक स्टोरी में।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में अनुष्का के साथ कौन था?
एक वीडियो सोशल मीडिया पर कई दिन से वायरल है, जिसमें अनुष्का शेट्टी ने साड़ी पहनी है और उनके साथ एक शख्स कुर्ता पहने साथ दिखा। दोनों हाथ में हाथ डाले साथ चल रहे हैं, आसपास के लोग तालियां बजा रहे हैं। इसी वीडियो को देखकर फैंस को लगा कि अनुष्का ने सगाई कर ली है। जबकि यह वीडियो अनुष्का की सगाई का नहीं है। 

विज्ञापन

10 साल पुरोन फैशन का वीडियो वायरल हुआ
अनुष्का शेट्टी का सगाई का वीडियो जिसे कहा जा रहा है, वह 10 साल पुराने फैशन शो का है। इसमें साथ दिखाई देने वाला शख्स मॉडल या फिर डिजाइनर है। ऐसे में सगाई वाली बात झूठी साबित हुई। अनुष्का शर्मा की टीम की तरफ से भी सगाई वाले वीडियो बेबुनियाद बताया है। 




अनुष्का शेट्टी पर्सनल लाइफ को रखती हैं सीक्रेट
अनुष्का शेट्टी की लव लाइफ की जानकारी फैंस को बिल्कुल भी नहीं है। कुछ साल पहले उनका नाम जरूर ‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास के साथ जोड़ा गया था। लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। इसके बाद से उनका नाम कभी साथ नहीं जोड़ा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें