शेखर कपूर की फिल्म 'पानी' को यशराज ने हरी झंडी दिखा दी है और इस फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
अब तक शेखर ने इस फिल्म के लिए ऋतिक के अपोजिट अभिनेत्री का नाम तय नहीं किया था। लेकिन खबर है कि शेखर कपूर ऋतिक रोशन के अपोजिट इस फिल्म में काम करने के लिए अनुष्का शर्मा के नाम पर विचार कर रहे हैं।
शेखर ने राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' के कुछ रफ कट्स देखे हैं और उन्हें इस फिल्म में अनुष्का का काम पसंद आ रहा है।
शेखर को अपनी फिल्म 'पानी' में जिस तरह के किरदार की जरूरत है। अनुष्का उस किरदार से मेल खा रही हैं। सो, शेखर चाहते हैं कि अनुष्का ही फिल्म की हीरोइन हो।
चूंकि पानी यशराज बैनर की फिल्म हैं और अनुष्का यशराज बैनर की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं तो आदित्य ने भी शेखर के इस विचार पर हामी भर दी है।
अगर यह जोड़ी बन जाती है तो यह पहली फिल्म होगी, जिसमें अनुष्का व ऋतिक एक साथ काम करेंगे।
फिल्म 'पानी' के जरिये शेखर कपूर यह दिखानेवाले हैं कि 'पानी' के बिना दुनिया में किस तरह की तबाही मच सकती है।