फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अब सलमान के साथ बन पाएगी अनुष्का की जोड़ी?

Tue, 24 Feb 2015 02:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा ने अभी दस फिल्में भी नहीं की हैं, मगर वह इतनी किस्मतवाली हैं कि शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सितारों की हीरोइन बन चुकी हैं।
विज्ञापन


आमिर के साथ कुछ महीने पहले वह पीके में नजर आईं, वही शाहरुख के साथ दो फिल्में (रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान) कर चुकी हैं। ऐसे में इंडस्ट्री में चर्चा जोरों पर है कि वह जल्द ही तीसरे खान यानी सलमान की हीरोइन बनी नजर आएंगी।

कहा जा रहा है कि निर्देशक अली अब्बास जफर की अगली फिल्म सुल्तान में सलमान और अनुष्का को लेने की तैयारियां हो रही हैं। जफर की पिछली फिल्म गुंडे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे अनुष्का इस बात से इंकार कर रही हैं कि सुल्तान में वह होंगी। उनका कहना है कि मेरे पास अभी तक इस बारे में कोई कॉल नहीं आया है। वह कहती हैं, पता नहीं यह अफवाहें कहां से शुरू हुईं। परंतु अनुष्का मानती हैं कि वह सलमान के साथ काम करना चाहती हैं। वह कहती हैं, कौन हीरोइन सलमान के साथ काम नहीं करना चाहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें