फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरु हुई अनुष्का-विराट की शादी की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल के दिनों में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा उन सारी जगहों पर दिख रही हैं जहां पर क्रिकेटर विराट कोहली अपनी बल्ले के साथ जा रहे हैं। पिछले दिनों तो विराट ने अनुष्का के लिए मैदान से फ्लाइंग किस तक लहरा दिया, जबकि पूरी दुनिया उनको देख रही थी।
विज्ञापन


इन बातों से साफ हो गया है कि इन दोनों ने दुनिया के सामने अपना प्यार कुबूल कर लिया है। इसके बाद क्रिकेट और फिल्मी गलियारों में यह बात सामने आने लगी है कि दोनों जल्द ही अपनी सगाई की घोषणा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

‌विराट के परिवार को जल्दी

बताया जा रहा है कि विराट के माता-पिता चाहते हैं कि उनका बेटा जल्दी शादी कर ले। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों विराट और अनुष्का के माता-पिता के बीच एक मुलाकात भी हुई है, जिसमें इस संबंध में चर्चा की गई। वैसे क्या अनुष्का इतनी जल्दी शादी के लिए तैयार होंगी यह देखने वाली बात है।

क्योंकि अभी उनका फिल्मी कैरियर ठीक ढंग से उड़ान तक नहीं भर सका है। विराट और अनुष्का दोनों ही भले ही साथ में दिख रहे हैं, लेकिन उन्होंने चुप्पी साध रखी है। अब जब तक दोनों कुछ नहीं कहेंगे, तब तक पक्का क्या कहा जा सकता है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें