फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहेंगी अनुष्का शर्मा!

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का ने एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा कि वो अगले साल भी फिल्मों को छोड़ सकती हैं। क्योंकि वो अपने कैरियर को लेकर अपने परिवार से समझौता नही करेंगी।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि मैं काम कर रही हूं क्योंकि मैं अपने काम का आनंद ले रही हूं। और जब तक मुझे मजा आता रहेगा मैं काम करती रहूंगी लेकिन अगर मन नही लगेगा तो अगले साल भी फिल्मों को छोड़ने से हिचकूंगी नही।

Trending Videos
विज्ञापन

अनुष्का ने दी हैं कई सफल फिल्में

अनुष्का ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से कैरियर की शुरुआत की थी जो काफी सफल हुई थी। उसके बाद भी अनुष्का ने कई कामयाब फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। जब तक है जान और पीके जैसी सफल फिल्में उनके खाते में हैं।

अनुष्का के प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म 'एनएच 10' भी काफी सराही गई थी। कल ही उनकी फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' रिलीज हुई है जिसका काफी वक्त से इंतजार किया जा रहा था।

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली से रिश्ते को लेकर भी अनुष्का काफी चर्चा में रहती हैं। उन्हे हाल ही में युवराज सिंह ने भाभी कह कर कमेंट भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें