फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में 'सेक्सिज्म' को लेकर अनुष्का दुखी, किया ये बड़ा सवाल

Mon, 24 Jul 2017 10:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा हमेशा से ही अपने विचार और मन की बात स्पष्ट रूप से कहने वालों में रही हैं। कुछ समय पहले अनुष्का ने बॉलीवुड में फैले 'सेक्सिज्म' पर अपनी बात खुल कर कही थी। 
विज्ञापन


अब एक बार फिर अनुष्का ने इस मुद्दे पर अपने विचार रखे हैं। अनुष्का ने कहा कि जब वो 'सेक्सिज्म' की बात करती हैं तो सिर्फ अपने बारे में नहीं बल्कि सबके बारे में कहती हैं। उन्होंने कहा है "आज भी बॉलीवुड में 'सेक्सिज्म' है, लेकिन हम इसे खत्म करने की दिशा में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। हम सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते क्योंकि लोग भी इसके लिए जिम्मेदार हैं।"

अनुष्का ने आगे कहा "बॉक्स ऑफिस पर आज भी 'नारी प्रधान' फिल्मों को वो ओपनिंग नहीं मिलती जो पुरुष प्रधान फिल्मों को मिलती है। 'सेक्सिज्म' की जड़ें बहुत गहरी हैं। इससे निजात पाने समय लगेगा। हम इसकी शुरुआत कर चुके हैं और आगे भी करते रहना होगा।"
विज्ञापन


अनुष्का ने दो साल पहले कहा था "महिलाओं को फिल्म में बस सुंदर दिखने के लिए रखा जाता है। हीरोइनें सिर्फ हीरो के साथ रोमांस करने के लिए फिल्म में होती हैं। वे साथ में सिर्फ तब काम करती हैं जब हीरो इंवॉल्व होता है।" अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें