अपनी लगातार दो फ्लॉप फिल्म 'एनएच 10' (2015) और फिलौरी से निराश न होते हुए अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस ली है। बता दें कि अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर के तले बनाई जायेगी। जिसके को-प्रोडूसर क्रिएज एंटरटेनमेंट होंगे।
माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। बता दें इस फिल्म की प्रेम कहानी को मुंबई और कोलकाता में शूट किया जाएगा।
विज्ञापन
फ्लॉप का स्वाद चखने के बाद अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार
2 of 5
अनुष्का शर्मा
अनुष्का का कहना है कि उनका अपनी फिल्मों के जरिये हमेशा ये प्रयास रहता है कि उनकी फिल्मों की कहानियां सबसे अलग होने के साथ-साथ अर्थपूर्ण भी हो। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि उनकी फिल्म ऐसी हो जो लोगों के दिलों को छू जाए।
ये भी पढ़े- पहली बार पगड़ी पहने नजर आए शाहरुख, अनुष्का संग शूट किया गाना
आपको बता दें कि वहीं दूसरी तरफ अर्जुन एन कपूर की किरआरज एंटरटेनमेंट, अक्षय कुमार की रुस्तम और ट्यलेट - एक प्रेम कथा के बाद अपनी अगली फिल्म के साथ बिल्कुल तैयार हैं। बता दें कि ये प्रोडक्शन हाउस पहली बार अनुष्का और कर्नेश शर्मा साथ काम कर रहा है।
कर्नेश अनुष्का के भाई हैं औऱ उन्हीं की देख रेख में अनुष्का का प्रोडक्शन हाउस काम कर रहा है।
विज्ञापन
फ्लॉप का स्वाद चखने के बाद अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार
3 of 5
'एनएच 10 में अनुष्का
हालांकि अनुष्का की 'एनएच 10' (2015) कर्मशियल रुप से एक सफल फिल्म मानी जा सकती है। लेकिन अनुष्का की बाकी फिल्मों की तुलना में अनुष्का के फैंस उनकी फिल्म से निराश ही हुए।
फ्लॉप का स्वाद चखने के बाद अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार
4 of 5
फिलौरी में अनुष्का शर्मा
एक के बाद एक कई हिट देने वाली अनुष्का की हाल ही में रिलीज हुई 'एनएच 10' ने जहां कमाई के नाम पर बॉक्स अफिस पर कुछ खास नहीं किया। वहीं उनकी फिल्म फिलौरी में उनकी कड़ी मेहनत के बावजूद बॉक्स अफिस पर बुरी तरह पिट गई।
फ्लॉप का स्वाद चखने के बाद अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार
5 of 5
अनुष्का शर्मा
कभी ना हार मानने वाली अनुष्का का कहना है कि आपका खराब प्रदर्शन यकीनन आपको दुखी करता है। लेकिन मेरा मानना है कि ये सब हमारे काम और हमारी तरक्की का ही एक हिस्सा होते हैं।