फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat-Anushka: विरुष्का ने कुछ ऐसे सेलिब्रेट की RCB की जीत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 16 Apr 2023 01:21 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हर मौके पर अपने पति विराट के साथ दिखाई देती हैं। मौका कोई भी हो उसे सेलिब्रेट करने में यह जोड़ी पीछे नहीं रहती। जब विराट अपनी फॉर्म में नहीं थे और हर तरफ से उनको आलोचना का सामना करना पड़ रहा था, तब भी अनुष्का ने उनकी हिम्मत बढ़ाई। अभिनेत्री अनुष्का फुल वाइफ गोल्स देती हैं। हाल ही में, विराट कोहली की आईपीएल टीम ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’ की जीत के बाद अनुष्का उनके साथ जश्न मनाती दिखीं।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
हाल ही में जब किंग कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल में जीत दर्ज की। अनुष्का ने पति विराट कोहली के साथ जमकर सेलिब्रेट किया। इस कपल के सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में 15 अप्रैल को आईपीएल में खेले गए एक मैच में आरसीबी ने अपनी विरोधी टीम दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया। अनुष्का शर्मा भी मैच देखने के लिए पहुंची हुईं थीं। जिसके बाद मैच जीतने पर इस नजारे को अनुष्का ने अपने मोबाइल में कैद कर किया और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल दिया । जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

4 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अनुष्का ने इस जीत पर पति विराट के साथ पार्टी भी की। जिसमें दोनों एक फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का जहां पानी पीती नजर आ रही हैं। वहीं पति विराट जूस पीकर इस जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान अनुष्का ने जहां काले रंग की टी शर्ट पहनी है वहीं विराट स्काई ब्लू टी शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। अनुष्का के इस फोटो को सोशल मीडिया पर डालते ही यह फोटो वायरल हो गई। अनुष्का ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'मैच के बाद सेश-स्पार्कलिंग पानी पीते हुए। हम पार्टी हार्डली करते हैं'। वहीं फैंस इस जोड़ी को जमकर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा 5 साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह ‘जीरो’ के बाद जल्द ही फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म को उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ के बैनर तले बनाया जा रहा है। अब उनकी प्रोडक्शन कंपनी उनके भाई कर्नेश अकेले संभालते हैं।

यह भी पढ़ें: 'छह साल तक नहीं की फोन पर बात...’,मानसिक बीमारी से जूझे हनी सिंह का वर्षों बाद छलका दर्द
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें