फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हनीमून' से लौटीं अनुष्का, क्या आया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ये दो तस्वीरें दिखा रही हैं कि इन दिनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का अफेयर परवान पर हैं। पहली फोटो में अनुष्का विराट के साथ न्यूजीलैंड में हॉलीडे मना रही हैं तो दूसरी तस्वीर में अनुष्का एयरपोर्ट में नजर आ रही हैं। वह न्यूजीलैंड से विराट से मिलकर आ रही होती हैं।
विज्ञापन


मजे की बात यह है कि इतनी तस्वीरों के बाद भी दोनों ही यह मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि यह अफेयर में हैं। यह अभी भी अपने को सिर्फ दोस्त कह रहे हैं।

कुछ यूं दिखीं एयरपोर्ट पर अनुष्का

अनुष्का शर्मा सोमवार की शाम मुंबई के एयरपोर्ट पर नजर आईं। तस्वीर से ही अनुष्का शर्मा की खुशी का अंदाजा लगाया जा रहा था। देखने वालों के मुताबिक अनुष्का के गालों पर 'विराट लाली' दिख रही थी। अनुष्का का यह दौरा बिल्कुल चुपचाप हुआ था।

पकड़ी गईं रंगे हाथों

अनुष्का शर्मा न्यूजीलैंड में विराट कोहली के साथ सड़कों पर टहलती हुईं नजर आईं। यह तस्वीर किसी भारतीय ने ही चुपके से ली और देखते ही देखते यह इंटरनेट पर चारों तरफ फैल गई।

पर अफेयर से इंकार

न्यूजीलैंड जाने से कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा कॉफी विद करन में थीं। अनुष्का ने इस इंटरव्‍यू में साफ कहा कि वह विराट कोहली की सिर्फ दोस्त हैं। उन्होंने अफेयर की बात से साफ मना किया।

एक विज्ञापन में लड़ी नजरें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का अफेयर करीब 6 महीने पुराना हैं। जब दोनों एक शैंपू के विज्ञापन में एक साथ आए थे। इसके बाद से इन्होंने डेटिंग करना शुरू किया। विराट और अनुष्का कई बार मुंबई के किसी होटल में साथ में डिनर करते हुए पाए गए।
विज्ञापन

रात में भी रहे हैं विराट

विराट कोहली रात में भी ‌अनुष्का शर्मा के घर रहे हैं। उन्हें कई बार सुबह-सुबह अनुष्का शर्मा के घर से निकलते हुए देखा गया। हालांकि यह दोनों ही इस तरह की चर्चाओं का ठंडन करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें