फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी के लिए अनुष्का ने तोड़ा अपना नियम

Fri, 02 May 2014 07:38 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो अनुष्का शर्मा अपना एक नियम कभी नहीं तोड़ती हैं, लेकिन किसी खास के लिए उन्होंने ऐसा कर दिया है।
विज्ञापन


अनुष्का शर्मा के मुताबिक़ उन्होंने अपने लिए नियम बनाया है कि वो बिना स्क्रिप्ट सुने किसी की फ़िल्म को हां नहीं कहतीं भले ही वो कितना बड़ा बैनर क्यों ना हों. लेकिन ये नियम उन्होंने तोड़ा राजकुमार हीरानी के लिए।
विज्ञापन


ये बात ख़ुद अनुष्का ने मीडिया को बताई। उन्होंने कहा, "जब राजकुमार हीरानी ने अपनी फ़िल्म पीके के लिए मुझे फ़ोन किया था तो मैंने तुरंत हां कर दिया. मैंने कहा कि आप जो भी रोल मुझे देंगे मैं तैयार हूं।
विज्ञापन


इसके जवाब में राजकुमार हीरानी ने कहा,"मैं ख़ुश हूं कि आप मेरी फ़िल्म के लिए तैयार हैं लेकिन फिर भी आप एक दफ़ा स्टोरी सुन लें तो बेहतर होगा."

अनुष्का के मुताबिक़ वो राजकुमार हीरानी की ज़बरदस्त प्रशंसक हैं और हर क़ीमत पर उनकी फ़िल्म से जुड़ना चाहती थीं.

'पीके' में आमिर ख़ान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और ये इस साल दिसंबर में रिलीज़ होगी। इस फिल्म से आमिर खान को बड़ी उम्मींदे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें