बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर जबरदस्त मेहनत कर रही हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार इससे जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। उनकी ये फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, यानी इस फिल्म में अनुष्का क्रिकेट खेलती नजर आएंगी। अनुष्का शर्मा कुछ समय पहले क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने इंग्लैंड गईं थीं और फिलहाल अब एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि उन्होंने वहां पर अपनी फिल्म के अगले शेड्यूल का शूट शुरू कर दिया है।