एक-दूसरे की बाहों में खोए विरुष्का
इसके बाद अनुष्का शर्मा दुबई के रेगिस्तान की खूबसूरत लोकेशन पर विराट को लेकर जाती हैं। विराट हैरान रह जाते हैं। इस पर अनुष्का कहती हैं, 'दस साल हो गए हैं। मुझे लगता है मैं तुम्हें बेहतर जानती हूं'। विराट कहते हैं, 'शानदार। यह बहुत खूबसूरत है। दोनों लजीज खाने का स्वाद चखते हैं। रेगिस्तान की खूबसूरती में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आए। अनुष्का के सरप्राइज से खुश होकर विराट कोहली उन्हें किस करते दिखे हैं।
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का ने विराट से पूछा- 'चीट कर रहे हो'?
अनुष्का शर्मा वीडियो में विराट से कुछ फूड आइटम्स और फूलों को उनकी महक से पहचानने को कहती हैं। विराट कोहली अपनी आंखें बंद कर लेते हैं। अनुष्का उनके सामने हल्दी लेकर जाती हैं तो विराट खुशबू से पहचान जाते हैं। फिर वे फूल ले जाती हैं और विराट इसे भी पहचान लेते हैं। अनुष्का इस पर पूछती हैं, 'तुम चीट कर रहे हो क्या'? इसके बाद विराट के सामने अनुष्का छोटे-भटूरे पेश करती हैं और मजाकिया अंदाज में कहती हैं, 'थोड़ा चीट कर लो'।
फैंस बोले- 'साथ में मूवी कर लीजिए'
इस पोस्ट के साथ कपल ने कैप्शन लिखा है, 'सूरज, रेत... और एक छोटा सा सरप्राइज! हमारे साथ जुड़िए और दुबई के शांत रेगिस्तान, समुद्र तटों को एक्सप्लोर करिए। रंगीन सड़कों पर घूमिए। इसमें डांस मूव्स भी शामिल हैं। छोले भटूरे से लेकर स्काईलाइन के नजारों तक, दुबई में हर पल सरप्राइज से भरा है; चाहे छोटा हो या बड़ा, लेकिन हमेशा यादगार रहेगा हर पल। तो यह देखने के लिए तैयार हैं कि शहर ने आपके लिए क्या रखा है'? बता दें कि अनुष्का और विराट का यह दुबई टूरिज्म के लिए विज्ञापन वीडियो है। दोनों के इस वीडियो पर नेटिजन्स प्यार लुटा रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'आप दोनों को साथ में मूवी करनी चाहिए'।