फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat-Anushka Video: अनुष्का ने कोहली से क्यों पूछा- क्या तुम चीट कर रहे हो? विराट ने किस कर आइसक्रीम भी खिलाई

Thu, 22 Jan 2026 12:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anushka Sharma-Virat Kohli Video: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं। कपल ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पावर कपल में शुमार हैं। दोनों इन दिनों दुबई में सैर-सपाटे पर निकले हैं। हाल ही में एक साझा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कपल ने अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी दुबई यात्रा की झलकिया हैं। 

विज्ञापन


अनुष्का ने दिया विराट को सरप्राइज!
विराट कोहली और अनुष्का ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दुबई में साथ बिताए कपल के कुछ पल कैद हैं। वीडियो में अनुष्का कहती हैं, 'यह तुम्हारा हॉलीडे है। तुम क्या चाहते हो?' इस पर विराट कहते हैं, '10 साल हो गए। तुम्हें पता होना चाहिए ना। मुझे सरप्राइज दो'। अनुष्का कहती हैं, 'ठीक है'।

 

Trending Videos

एक-दूसरे की बाहों में खोए विरुष्का
इसके बाद अनुष्का शर्मा दुबई के रेगिस्तान की खूबसूरत लोकेशन पर विराट को लेकर जाती हैं। विराट हैरान रह जाते हैं। इस पर अनुष्का कहती हैं, 'दस साल हो गए हैं। मुझे लगता है मैं तुम्हें बेहतर जानती हूं'। विराट कहते हैं, 'शानदार। यह बहुत खूबसूरत है। दोनों लजीज खाने का स्वाद चखते हैं। रेगिस्तान की खूबसूरती में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आए। अनुष्का के सरप्राइज से खुश होकर विराट कोहली उन्हें किस करते दिखे हैं।
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का ने विराट से पूछा- 'चीट कर रहे हो'?
अनुष्का शर्मा वीडियो में विराट से कुछ फूड आइटम्स और फूलों को उनकी महक से पहचानने को कहती हैं। विराट कोहली अपनी आंखें बंद कर लेते हैं। अनुष्का उनके सामने हल्दी लेकर जाती हैं तो विराट खुशबू से पहचान जाते हैं। फिर वे फूल ले जाती हैं और विराट इसे भी पहचान लेते हैं। अनुष्का इस पर पूछती हैं, 'तुम चीट कर रहे हो क्या'? इसके बाद विराट के सामने अनुष्का छोटे-भटूरे पेश करती हैं और मजाकिया अंदाज में कहती हैं, 'थोड़ा चीट कर लो'।

फैंस बोले- 'साथ में मूवी कर लीजिए'
इस पोस्ट के साथ कपल ने कैप्शन लिखा है, 'सूरज, रेत... और एक छोटा सा सरप्राइज! हमारे साथ जुड़िए और दुबई के शांत रेगिस्तान, समुद्र तटों को एक्सप्लोर करिए। रंगीन सड़कों पर घूमिए। इसमें डांस मूव्स भी शामिल हैं। छोले भटूरे से लेकर स्काईलाइन के नजारों तक, दुबई में हर पल सरप्राइज से भरा है; चाहे छोटा हो या बड़ा, लेकिन हमेशा यादगार रहेगा हर पल। तो यह देखने के लिए तैयार हैं कि शहर ने आपके लिए क्या रखा है'?  बता दें कि अनुष्का और विराट का यह दुबई टूरिज्म के लिए विज्ञापन वीडियो है। दोनों के इस वीडियो पर नेटिजन्स प्यार लुटा रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'आप दोनों को साथ में मूवी करनी चाहिए'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें