फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के साथ बात करने में काफी सहज महसूस करती हूं : अनुष्का शर्मा

Wed, 26 Sep 2018 06:45 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
shahrukh khan
विज्ञापन

फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा का कहना है वह अभिनेता शाहरुख के साथ बात करने में काफी सहज महसूस करती हैं। अनुष्का वर्ष 2012 में ‘जब तक हैं जान’ और वर्ष 2017 में फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ में भी शाहरुख के साथ नजर आ चुकी हैं और इस साल के अंत में फिल्म ‘जीरो’ में भी दोनों साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन


अनुष्का ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘‘मुझे लगता है मेरी जिंदगी में शाहरुख एक ऐसे इंसान हैं जिनकी मैं बेहद कद्र करती हूं। वह एक ऐसे इंसान हैं जो पहली फिल्म से मेरे साथ काफी नरम रहे। मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में एक इंसान के तौर पर भी उनमें काफी बदलाव आया है।’’ मुझे लगता है कि अब मैं उनके साथ काफी सहजता से बात कर पाती हूं, इसलिए मुझे लगता है कि हमारे रिश्ते में बदलाव आया है, जबकि पहली फिल्म के दौरान ही मैं शाहरुख से काफी डरी हुईं थीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अनुष्का की आने वाली फिल्म ‘सुई धागा’ है जो इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसमें उनके साथ वरुण धवन भी नजर आएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें