बॉलीवुड में खान तिकड़ी के वैसे तो कई फैंस हैं लेकिन इंडस्ट्री में एक ऐसा भी खान है जिसके आगे डायरेक्टर अनुराग कश्यप की भी बोलती बंद हो जाती है। जी हां यह हम नहीं खुद अनुराग कश्यप का कहना है। हाल ही में अनुराग कश्यप ने 'रोमांस किंग' के नाम से पहचाने जाने वाले शाहरुख खान के बारे में एक बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
2 of 3
अनुराग कश्यप का कहना है कि वो शाहरुख खान के आगे कभी भी ऊंची आवाज में बात नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा,' मैं दुनिया के किसी भी इंसान के साथ लड़ाई कर सकता हूं लेकिन शाहरुख खान के साथ नहीं। अगर वो कभी मेरे ऊपर चिल्ला भी दें तो मैं चुपचाप अकेले बैठकर रो लूंगा लेकिन उन्हें कभी कुछ नहीं कहूंगा। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।’
अनुराग कश्यप ने कहा, ‘शाहरुख खान यूनिवर्सिटी के दिनों से मेरे सीनियर हैं। वो हमेशा एक बड़े भाई की तरह मेरी मदद करते रहे हैं।’ उन्होंने कहा,'जब तक मैं शाहरुख खान के साथ फिल्म नहीं बना लेता हूं तब तक मैं बॉलीवुड से कहीं नहीं जाऊंगा।