फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो ये है अनुराग कश्यप की नई प्रेमिका?

Wed, 20 Nov 2013 01:15 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुराग कश्यप की शादी टूटने को है। इसी के साथ एक नई चर्चा उनकी नई प्रेमिका को लेकर भी है।
विज्ञापन


अनुराग कश्यप की दूसरी शादी भी टूटने के कगार पर है। अनुराग इन दिनों अपनी पत्नी कल्कि कोचलीन से अलग रह रहे हैं। हालांकि अनुराग ने साफ किया है कि उनका अपनी पत्नी से तलाक नहीं हुआ है।

इस बीच खबरें आ रही हैं कि शोर इन द सिटी फिल्म की नायिका राधिका आप्टे के साथ उनका चक्कर चल रहा है। राधिका साउथ की कई फिल्में कर चुकी हैं।

राधिका के साथ पिछले दिनों अनुराग कश्यप ने एक शार्ट फिल्म भी बनाई थी। बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों अनुराग को राधिका के साथ देखा जा रहा है।

इसके पहले अनुराग कश्यप का नाम उनकी फिल्म की नायिका हुमा कुरैशी के साथ जुड़ा था। हालांकि तब दोनों ने इन बातों का खंडन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें