फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 सितबंर को शाहिद कपूर के साथ ‘मनमर्जियां’ करेंगे अनुराग कश्यप, अभिषेक बच्चन की हो रही वापसी

Fri, 20 Jul 2018 04:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशक अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म ‘मनमर्जियां’ लंबे समय से चर्चा में है। इस फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बीते दिनों फिल्म में अभिषेक बच्चन के किरदार का खुलासा हुआ था। अब फिल्म की रिलीज डेट की भी अधिकारी घोषणा कर दी गई है। 
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो ‘मनमर्जियां’ 21 सितंबर को रिलीज होगी। अगर फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं होता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’से टक्कर लेगी। इससे पहले खबरें यह भी थी कि ‘मनमर्जियां’ 7 सितंबर को रिलीज हो सकती है। लेकिन फिल्म की अधिकारी घोषणा ने सभी अफवाहों पर रोक लगा दी है। 

बताया जा रहा है कि ‘मनमर्जियां’ की कहानी दो निर्देशक अनुराग कश्यप और आनंद एल राय ने मिलकर लिखी है। इसलिए दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मदें बढ़ गई हैं। बात करें ‘मनमर्जियां’ में अभिषेक बच्चन की तो वह लंबे समय बाद बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं। अभिषेक की आखिरी फिल्म 'हाउसफुल 3' थी। रोचक बात यह है कि निर्देशक अनुराग कश्यप की इस त्रिकोणीय प्रेम वाली फिल्म में अभिषेक एक ऐसे प्रेमी बने हैं जिन्हें दर्शकों की सद्भावनाएं मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें