डायरेक्टर अनुराग बसु जल्द ही एक्टर और सिंगर किशोर कुमार पर बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने एक्टर रणबीर कपूर से बात की थी लेकिन अब वो किसी और चेहरे की तलाश कर रहे हैं। दरअसल, रणबीर इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक में बिजी हैं जिस वजह से वो अनुराग को समय नहीं दे पा रहे हैं। इसी से नराज होकर अनुराग ने फिल्म में दूसरे एक्टर को लेने की बात कही है।
अनुराग का कहना है कि अगर रणबीर के पास इस फिल्म के लिए समय नहीं है तो वो किसी और हीरो को लेकर फिल्म बनाएंगे। उन्होंने कहा, 'ये बायोपिक जरूर बनेगी लेकिन मुझे ये नहीं पता कि इसमें हीरो कौन होगा। संजय दत्त पर बन रही फिल्म के बाद रणबीर अपनी दूसरी फिल्म 'ड्रैगन' में बिजी हो जाएंगे।'
उन्होंने आगे कि, 'मैं इस फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहता। इसलिए अगर रणबीर इस साल डेट नहीं देते हैं तो मुझे किसी और एक्टर से बात करनी पड़ेगी।'
अनुराग इस साल के आखिरी तक फिल्मपर काम शुरू कर देना चाहते हैं। फिलहाल अनुराग की फिल्म 'जग्गा जासूस' रिलीज होने वाली हैं। इसमें रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगे।